♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

13 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली, जिला जज ने रैली को दिखाई हरीझंडी* *13 सितंबर को जनपद न्यायालय व वाह्य न्यायालय में आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत* *लोगों को जागरूक करने के लिए गाजीपुर न्यायालय से जिला जज धर्मेंद्र पाण्डेय ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी* *जिला जज ने कहा राष्ट्रीय लोक अदालत में छोटे-मोटे विवाद सुलह-समझौते से होंगे निपटारे* *मोटर व्हीकल, बिजली बिल, परिवारिक विवादों आदि का होगा समाधान* *पिछली बार 1 लाख से ज्यादा वादों का हुआ था निपटारा* *इस बार 1.10 लाख वाद निपटाने का रखा गया है लक्ष्य* *जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पाण्डेय ने की लोगों से अपील, विकास पर दें ध्यान, विवादों में न गंवाएं समय*

*GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 04  सितम्बर, 2025 (सू0वि0)-      गाजीपुर में 13 सितंबर को उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी को लेकर गुरुवार की सुबह 10 बजे जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि रैली का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है, ताकि छोटे-मोटे वाद जैसे मोटर व्हीकल, बिजली बिल, घरेलू विवाद, पंजीयनवाद और पैमाइश आदि से जुड़े मामलों का निपटारा सुलह और समझौते के माध्यम से किया जा सके।

उन्होंने बताया कि पिछली बार एक लाख से ज्यादा वादों का निपटारा लोक अदालत में कराया गया था, वहीं इस बार 1 लाख 10 हजार तक वादों को निपटाने का लक्ष्य रखा गया है।

जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पाण्डेय ने लोगों से अपील की कि मौजूदा समय विकास का समय है, इसलिए छोटे-मोटे झगड़े और आपसी मतभेदों को खत्म कर, राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से समाधान निकालें और अपने समय को बेवजह विवादों में बर्बाद करने के बजाय विकास पर ध्यान केंद्रित करें

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]