
* *कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक में बूथ स्तर तक तैयारियों पर जोर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री पं० कमलापति त्रिपाठी जी की 120वीं जयंती मनाई गई।*

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर, 3 सितम्बर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक आज सकलेनाबाद स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की 120वीं जयंती भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।
जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पंडित जी किसानों, व्यापारियों और आम जनमानस के लिए सदैव संवेदनशील रहे। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि वे धर्मनिरपेक्षता और जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान के प्रतीक थे। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने उनके कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नहर, विद्युत, बांध, कॉलेज और अस्पतालों के विकास में उनका योगदान अतुलनीय रहा।
वरिष्ठ नेता अजय सिंह एवं अरविंद मिश्रा ने कहा कि पंडित जी के प्रयासों से ही गाज़ीपुर और चंदौली क्षेत्र को “धान का कटोरा” कहा जाता है। वहीं पीसीसी सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना ने उन्हें आज के राजनेताओं के लिए आदर्श बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।
बैठक में संगठनात्मक चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि “कांग्रेस की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा कर्तव्य है।” शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने आश्वस्त किया कि “गाजीपुर शहर के सभी वार्डों और बूथों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं।”
बैठक में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य अजय श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव कुमार सिंह, हामिद अली, सदानंद गुप्ता, रईस अहमद, मंसूर जैदी, सतीश उपाध्याय, महबूब निशा, राजेश गुप्ता, सतीश श्रीवास्तव, जेपी पांडेय, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, दिव्यांशु पांडेय, रामनगीना पांडेय, किरण गौतम, पप्पू चौधरी, राघवेंद्र चतुर्वेदी, शशांक उपाध्याय, विंध्याचल कुशवाहा, प्रकाश पांडेय, कुंदन खरवार, कृष्णानंद तिवारी, आरती रामकौल विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पासवान, मोहन चौहान, आशुतोष कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, साजिद हुसैन खान, श्याम नारायण कुशवाहा, विश्वनाथ जायसवाल, इरफान खान, राजेश तिवारी, चंद्रशेखर आर्य, विनोद चौधरी, मुसाफिर बिन्द, गुलबास यादव, अरविंद नरेंद्र, अब्दुल हमीद, इंजीनियर मुकेश कुमार, अजय कुमार सिंह, सियाराम सिंह कुशवाहा शशिकांत राय रतन तिवारी महेंद्र कुशवाहा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









