
अंतरराष्ट्रीय सेमिनार की 30वीं वर्षगांठ पर *भैया जी बनारसी पत्रकारिता सम्मान*से सम्मानित हुए राजीव कुमार ओझा*

*GRNews Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava and
गाजीपुर के ल़ंका रामलीला मैदान स्थित कम्युनिटी हाल मे ज्ञानोदय शिक्षा समिति के अध्यक्ष डा.रामनारायण तिवारी जी के कुशल संयोजन मे दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र मे राजीव कुमार ओझा द्वारा निर्वहन किए जा रह पत्रकारिता के लिए भईया जी बनारसी पत्रकारिता सम्मान से हिन्दी साहित्य की सुप्रसिद्ध लेखिका, दूरदर्शन की डायरेक्टर रही नीरजा माधव जी, दैनिक जागरण वाराणसी के सेवानिवृत्त संपादक हिमांशु उपाध्याय जी, गाजीपुर पीजी कालेज के प्रिंसिपल आर.के.पांडेय जी ने मारीशस की विदुषी साहित्यकार डा.सरिता बुद्ध,यू.एस.ए.के प्रोफेसर माइकल बाल्नाक, लीबिया के डा.अनिल प्रसाद,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एस.एन.उपाध्याय,प्रोफेसर सविता भारद्वाज,प्रोफेसर पुष्कर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया। अंतरराष्ट्रीय सेमिनार की तीसवीं वर्ष गांठ पर आयोजित इस सारस्वत यज्ञ मे देश के कोने कोने से आमंत्रित विद्वान शिक्षाविदों, साहित्यकारों ने संबोधित किया
डा.नर नारायन राय ने अपनी पुस्तक -शासन से स्वशासन तक मेयर,सुरेश कांटक जी ने भोजपुरी नाटक की अपनी पुस्तक-सत्तावन के वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह,जौहर शाफियावादी जी ने अपनी दो कृतियों -पूर्वी के धाह और गीत,गजल,दोहा संग्रह -जौहर दोहावली भेंट की।


















