♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) वाराणसी इकाई ने मनाया स्वतंत्रता दिवस*।*

GRNews Network Brodcast centre News editor Amit Srivastava
वाराणसी। दिनांक 15 अगस्त, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) वाराणसी इकाई ने शुक्रवार को होटल प्रदीप जगतगंज में प्रातः 9:30 बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर राष्ट्रगान गा कर झंडोत्तोलन किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दूबे ने झंडा फहराया। इस अवसर पर दूबे ने भारतीय स्वतंत्रता की अनकही गौरव गाथा का सच सामने लाने के लिए इतिहास के पुनर्लेखन पर जोर दिया और कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियां गोरावांवित महसूस करेगी और राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने के लिए एक जुट हो सम्मिलित प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जगतगंज राज परिवार के बाबू जगत सिंह को जिस तरह से उनके साथ तथ्यों की अनदेखी करते हुए उनके साथ अन्यायपूर्ण नीति अपनाया, उन्हें विध्वंसक, लूटेरा कहा और महाराज चेत सिंह का दीवान बताया यह सब अंग्रेजों का अनर्गल प्रलाप सफेद झूठ था। यह बात सिद्ध हो चुकी है । इसी तरह से अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के कुर्बानी का इतिहास दफन कर दिया गया है। उसका भारतीय दृष्टि से अन्वेषण कर इतिहास में शामिल किया जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हृदय नारायण मिश्र ने बाबू जगत सिंह के छठे वंशज प्रदीप नारायण सिंह के शोध कार्य कराए जाने और सच सामने लाने की सराहना की। महामंत्री आनंद मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को अपने स्वतंत्रता सेनानियों की अनसुनी गाथा को सामने लाने के लिए सरकार ठोस कदम उठाए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू जगत सिंह के सर्वधर्म सम्भाव स्थापित करने की सराहना की। इस अवसर पर प्रसिद्ध अधिवक्ता बाबू जगत सिंह शोध समिति के सदस्य स्वामी विवेकानंद के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता के लिए बाबू जगत सिंह वह उनके वंशज श्री प्रदीप नारायण सिंह आज भी कटिबद्ध हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनिल अग्रवाल, सिद्धनाथ मिश्रा, मनोज मिश्रा, राजेंद्र जयसवाल, शुभम, प्रभात श्रीवास्तव, आर्यन सिंह, राजेश सिंह, नंदलाल यादव, अनुभव जायसवाल, आनंद सिंह, रविंद्र विश्वकर्मा और संतोष अग्रवाल समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे एवं इस अवसर पर शोध समिति से जुड़े ज्ञान प्रकाश, विकास यादव एवं शमीम अहमद भी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]