
*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण**

GRNews Network Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 30 जुलाई, 2025 (सू0वि0) – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा द्वारा सामूहिक रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय, गाजीपुर स्थित ई0वी0एम0 गोदाम का माह जुलाई के लिए मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, गोदाम की साफ-सफाई, रख-रखाव, मशीनों की स्थिति तथा गोदाम में लागू सुरक्षा मानकों की गहनता से समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर, विपिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता गाजीपुर, तथा देवी प्रसाद सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।








