
पुलिस अधीक्षक ने सैनिक* *सम्मेलन में प्रशिक्षण हेतु आए* *नवजात आरक्षियों की** *सुनी समस्याएं एवं की* *अपराध की समीक्षा*

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved Prakash Srivastava*गाजीपुर।पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन किया गया । सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों एवं प्रशिक्षण हेतु आये हुए नवचयनित आरक्षीगण की समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया ।
तत्पश्चात् सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों तथा समस्त थाना प्रभारियों/ थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गई । महोदय द्वारा बैठक में थाना क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न अपराधों की प्रकृति तथा अपराधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई । महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10, गुंडा, माफियाओं तथा अन्य किस्म के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए सभी को निर्देशित किया गया । साथ ही सुरक्षा व साक्ष्य -संकलन की दृष्टि से कैमरों को लगवाने एवं उनको लिंक करने, कन्ट्रोल रूम स्थापित करना , पुलिस बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण,जनसुनवाई प्रा0 पत्र, आई0जी0आर0एस0, ऑपरेशन दृष्टि / त्रिनेत्र आदि की समीक्षा कर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ,समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद थे।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाज़ीपुर*








