♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार XUV ने मारी टक्कर , तीन की मौत , एक महिला गंभीर **………

GR News network Brodcost center editor in chief Ved Prakash Srivastava

गाजीपुर , 6 जुलाई ।
जनपद गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रसूलपुर गांव के पास बने कट के निकट एक तेज रफ्तार एक्सयूवी 700 कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक अपनी दो महिला रिश्तेदारों और एक बच्ची को लेकर मऊ जिले के वनदेवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। जैसे ही वे नसीरपुर क्षेत्र के पास बनाए गए कट के निकट पहुंचे, वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार XUV 700 ने सामने से बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार लोग दूर जाकर गिरे, वहीं बाइक कार में फंसकर लगभग 100 मीटर तक घिसटती चली गई और अंत में कार डिवाइडर से जा टकराई।

 

स्थानीय लोगों और चश्मदीदों ने बताया कि हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत गाजीपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

*मृतकों की पहचान **:–
चन्द्रज्योति पाल (70 वर्ष), निवासी नसीरपुर, गाजीपुर
अस्मिता पाल (2 वर्ष), चन्द्रज्योति की नतिनी
संजीव पाल (30 वर्ष), चन्द्रज्योति की बहन का पुत्र
गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान नंदगंज थाना क्षेत्र के बासुचक निवासी कुंती पाल के रूप में हुई है, जिनका इलाज जारी है।
*स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज **:–
ग्राम प्रधान कमलेश यादव और जिला पंचायत सदस्य रंजीत यादव ने बताया कि यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है और यहां सड़क पार करने के दौरान लगातार हादसे होते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस स्थान पर अंडरपास बनाने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, “यदि समय रहते अंडरपास बना दिया गया होता, तो शायद आज ये तीन कीमती जानें बचाई जा सकती थीं।”
*पुलिस की कार्रवाई **
पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पूरे मामले की तहकीकात जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]