,,*अलीनगर में चोरों का कहर: दो दुकानों से 71 हजार की चोरी, CCTV भी उखाड़ ले गए*चोर**

GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved Prakash Srivastava
पीडीडीयू नगर।अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा मोड़ स्थित गोधना ग्राम सभा में चोरों ने बीती रात दो दुकानों को निशाना बनाते हुए लगभग 71 हजार रुपये की चोरी को अंजाम दिया। चोर रेडीमेड कपड़ों और खेल सामान की दुकानों से नकदी और कीमती सामान समेट कर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़ कर ले गए, जिससे जांच में चुनौती बढ़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित मौर्य की रेडीमेड कपड़ों की दुकान से चोरों ने 30 हजार रुपये नकद और करीब 20 हजार रुपये मूल्य के कपड़े चुरा लिए। वहीं, ठीक बगल में स्थित नंद कुमार सोनकर की माँ विध्यवासिनी स्पोर्ट्स की दुकान से 6 हजार रुपये नकद और लगभग 15 हजार रुपये के खेल सामग्री की चोरी की गई।
सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो शटर टूटा और सामान बिखरा देख सन्न रह गए। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना अलीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद मिश्रा मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है और व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।
















