
*डीएम एसपी ने जगन्नाथ यात्रा मोहर्रम श्रावण मास के शांति सुरक्षा के दृष्टिगत* *की पीस कमेटी की बैठक*,*सुनी* *लोगो की समस्याएं

GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved Prakash Srivastava गाज़ीपुर 26.06.2025* को * जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्योहारों- *श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, मोहर्रम, श्रावण मास* आदि के दृष्टिगत जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस लाइन गाजीपुर सभागार कक्ष में पीस कमेटी की मीटिंग की गई । महोदय द्वारा मीटिंग में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं तथा संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में त्योहारों के दृष्टिगत लोगों की समस्याएं सुनी गई और उनसे संवाद किया गया तथा आगामी त्योहारों को सरकार के गाइड लाइंस के साथ सकुशल, शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने के लिए सभी से अपील की गई। त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी अधिकारीगण/थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर, संवेदनशील गाँवों में अलग से पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर तथा धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया । उक्त मीटिंग में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त उपजिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं सभी थाना क्षेत्रों से आये हुए विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, सम्भ्रांत व्यक्ति एवं शांति समिति के विभिन्न पदाधिकारीगण उपस्थित थें।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

















