
मानव शरीर की अचूक दवा है योग – प्रमोद वर्मा**

*GRNews Network Brodcast center editor in chief Ved Prakash Srivastava
स्थानीय जखनिया गाजीपुर। आज 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने योग कर लोगों को संदेश देने का कार्य किया और कहा जो करते हैं योग, उन्हें नहीं छूते रोग। चलो थोड़ा झुकें, थोड़ा मुड़ें, योग से तन को चुस्त बनाएं। योग मानव शरीर की अचूक दवा है। उन्होंने
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित किया। वर्मा ने कहा योग न केवल भारत की प्राचीन परंपरा का अनमोल तोहफा है, बल्कि ये पूरी दुनिया के लिए सेहतमंद जीवन का रास्ता भी है। योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन को भी बनाए रखने में मदद करता है. भारत में योग का इतिहास बेहद पुराना है और अब पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल पर इस विधा पर यकीन करने लगा है। यही वजह है कि हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। ये दिन योग की महत्ता को पहचानने और इसके लाभों को फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है.इस साल यानी 2025 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” यानी “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”. इस साल की थीम ये जाहिर करती है कि हमारी सेहत और धरती की सेहत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है. यह भारत के उस पुराने विचार ‘वसुधैव कुटुंबकम’ से जुड़ी है. जिसका मतलब है – सारी दुनिया एक परिवार है।








