♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*मोदी सरकार की नीतियों के* *कारण भारत विश्व के लिए रोल मॉडल बना है*संगीता बलवंत**

*GRNews Network Brodcast centre editor in chief Ved Prakash Srivastava

जखनिया।गाज़ीपुर मंडल प्रथम सन साइन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम मोदी सरकार के सेवा सुशासन गरीब कल्याण 11 साल पूरा होने पर मुख्यातिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत विश्व के लिए रोल मॉडल बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण पर जोर देने के साथ ही युवाओं के लिए डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया अभियान शुरू किया गया। 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने वाली पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण, मुद्रा योजना, 112 आकांक्षी जिलों में विकास, आयुष्मान भारत, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया ये सब उसी नई सोच का हिस्सा हैं जिसने सिस्टम को सेवा में बदला। संगीता बलवंत ने किसान और नारी शक्ति , देश की सुरक्षा और विदेश नीति, ऑपरेशन सिंदूर और राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, नक्सलवाद, इंफ्रास्ट्रक्चर व हेल्थ केयर का विकास, इज ऑफ लिविंग सहित उन तमाम मुद्दों पर विस्तार से बात कर पिछले 11 सालों में सरकार द्वारा किये गये कामों को बेहतरीन बताया। उन्होंने कहा
इन 11 सालों में सिर्फ सत्ता नहीं बदली बल्कि देश के विकास की परिभाषा और दिशा दोनों ही बदल गईं। संगीता बलवंत ने कहा आज भारत सुरक्षा के क्षेत्र में इंपोर्ट से एक्सपोर्ट करने वाला देश बन गया भारत के अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से आगे बढ़ाने वाले अर्थव्यवस्था बन गई है और हम जल्द ही अर्थव्यवस्था में विश्व के तीसरे पावदान पर होंगे। 2014 में पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने शासन का एक नया मॉडल गढ़ा। एक ऐसा मॉडल जो अब दुनिया भर के लिए समावेशी विकास का उदाहरण बन गया है। कार्यक्रम को जिलाउपाध्यक्ष विपिन सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जखनिया विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रामराज वनवासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, सहकारिता प्रकोष्ठ जिलासह संयोजक अशोक गुप्ता, महामंत्री पीयूष सिंह, अवधेश यति, दयाशंकर सिंह, उमाशंकर राजभर, रामाश्रय पांडेय, अभय सिंह, नन्दलाल प्रजापति, संदीप जायसवाल, अनुराग, अंकित, शिवाकांत सिंह, सुनील, विनय, अनीता चौहान, पारस पांडेय, राजकुमार बनवासी, सुदर्शन यादव, राहुल, सोनू सहित सभी बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख, पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालक व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]