
एडीजे प्रथम सह एडल्ट चाइल्ड के विशेष न्यायाधीश बलजिंदर पाल सिविल कोर्ट भभुआ कैमूर की अदालत ने गैंगरेप के मामले में अभियुक्त अरबाज उर्फ पल्लू को 25 बरस का सश्रम कारावास का सजा सुनाया ।* *

GRNews Network*/*Brodcost centre* editor in chief Ved Prakash Srivastava
भभुआ कैमूर5जून 2025 । गत 4 जून को एडीजे प्रथम सह एडल्ट चाइल्ड विशेष न्यायाधीश बलजिंदर पाल कैमूर भभुआ की अदालत ने अभियुक्त अरबाज आलम उर्फ पल्लू पिता मोहम्मद जुल्फिकार अली ग्राम पिपरा करणपुरा थाना दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ वर्तमान पता मोहनिया वार्ड नंबर 16 थाना मोहनिया जिला कैमूर को मोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक युवती के साथ दिनांक 15 नवंबर 2019 को मोहनिया भभुआ रोड में रतवार नदी के पास चार लोगों ने गैंगरेप किया था जिस मामले में दिनांक 24 नवंबर 2019 को भभुआ महिला थाना में पीड़िता सह सुचिका नाबालिक युवती के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था जिसका भभुआ महिला थाना कांड संख्या 82 सन 2019 बना था इस मामले में अभियुक्त अरबाज उर्फ पल्लू को धारा 376 D भादवी में 20 वर्ष का स श्रम कारावास की न्यायालय ने सजा सुनाया, एक लाख रुपया फाइन नहीं देने पर 1 साल का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाया। पोक्सो एक्ट की धारा 6 में 20 बरस का सश्रम कर आवास एव एक लाख रुपए का फाइन नहीं देने पर दो बरस का सश्रम कारावास का सजा सुनाया। पोक्सो की धारा 14 (2) में 25 बरस का सश्रम कारावास का सजा सुनाया दो लाख रुपया फाइन नहीं देने पर 2 साल का कारावास की सजा सुनाए। धारा 366 भादवी के अंतर्गत 10 साल का सश्रम कारावास का सजा सुनाया है ₹10000 फाइन नहीं देने पर 1 साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास का सजा सुनाया। धारा 67 बी आईटी एक्ट के अंतर्गत 5 बरस का सश्रम कारावास का सजा सुनाया। दो लाख रुपया फाइन नहीं देने पर दो साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई। धारा 506 भादवी के अंतर्गत 4 वर्ष का सश्रम कारावास का सजा सुनाया फाइन दस हजार रुपए नहीं देने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाया। धारा 504 भादवी में 1 साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाया, फाइन पांच हजार रुपए नहीं देने पर छह माह का अतिरिक्त सजा सुनाया। 342 भादवी मे एक साल तक का सश्रम कारावास का सजा सुनाया एक हजार रुपए फाइन नहीं देने पर 2 महीना का अतिरिक्त सश्रम कारावास का सजा सुनाया । धारा 341 भादवी में एक महीने का कारावास। 201 भादवी में एक साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई। पांच हजार रुपए फाइन नहीं देने पर छह माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाया । इस केस के विशेष लोक अभियोजक रामनिवास राम एवम इस केस की सूचिका के अधिवक्ता मंटू पाण्डेय सहयोगी अधिवक्ता ऋषभ कुमार मौर्य ने पक्ष रखा। सूचिका के अधिवक्ता मंटू पाण्डेय ने बताया कि मोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक युवती दिनांक 15 नवंबर 2019 को मोहनिया प्रैक्टिकल का कॉपी खरीदने गई थी दोपहर 12 बजे के बीच में मोहनिया मुंडेश्वरी गेट के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार में चार अभियुक्त गण जबरदस्ती गाड़ी में ढकेल के बैठाकर मोहनिया भभुआ रोड में नदी के पास ले जाकर बंद गाड़ी में युवती के साथ बारी-बारी से चारों मुदालयगण ने बलात्कार किया और सूचिका सह पीड़िता को लोगों ने धमकी दिया कि अगर केस करोगी और अपने घर में किसी को बताओगी तो तुम्हारी और तुम्हारे परिवार की हत्या करवा देंगे। इस मामले को लेकर पीड़िता ने डर के मारे किसी से नहीं कहा। दिनांक 24 नवंबर 2019 को गैंगरेप की घटना का तीन वीडियो वायरल हो गया इस मामले को लेकर मोहनिया शहर में रोड पर जाम तोड़फोड़ आम जनता ने किया । इस मामले को लेकर पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा पीड़िता सह सूचिका के द्वारा दिनांक 24 नवंबर 2019 को महिला भभुआ थाना में लिखित आवेदन दिया गया है जिसका महिला भभुआ थाना कांड संख्या 82 सन 2019 बना। इस मामले को लेकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक दिल नवाज अहमद और तत्कालीन डीएम के द्वारा दो दिनों के अंदर में चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया और 30 नवंबर 2019 को चारों अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित हुआ था। इस मामले में पीड़िता का 164 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत दिनांक 25.11.2019 को न्यायालय में बयान हुआ था । इस केस में जेल में टीआईपी भी कराया गया था। एक अभियुक्त का ट्रायल नाबालिक कोर्ट में चल रहा है। इस केस में दो अभियुक्त गण का ट्रायल ए डी जे छह पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आशुतोष कुमार उपाध्याय सिविल कोर्ट भभुआ कैमूर की अदालत ने 1 अभियुक्त सिकंदर अंसारी पिता मुमताज अंसारी ग्राम मोहनिया वार्ड न 16 2 मो शाहनवाज उर्फ़ सोनू पिता मो अख्तर सिद्दीकी ग्राम मोहनिया वार्ड नं 16 को दिनांक 4 मार्च 2023 को 35-35 बरस का सश्रम कारावास का सजा सुनाया गया था।
इस केस में न्यायालय ने आदेश यह भी दिया है कि फाइन की सभी राशि पीड़िता सह सूचिका को दिया जाएगा। न्यायालय ने यह भी आदेश किया कि सूचिका सह पीड़िता को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर भभुआ से राशि देने हेतु जो भी उचित सहयोग हो उसे देने के लिए इसकी एक प्रति भेजी गई है। यह फैसला कैमूर जिले के लिए बहुत ऐतिहासिक फैसला है। इस केस की सूचिका सह पीड़िता एवम उसके परिजनों को न्याय मिला है। इस केस में सभी 11 गवाहों की गवाही हुई है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता मुद्रिका सिंह ने पक्ष रखा ।








