
ऑपरेशन सिंदूर से देश सेना और पीएम मोदी पर कर रहा गर्व – प्रमोद वर्मा*

GRNews Network Brodcost center editor in chief Ved Prakash Srivastava
जखनिया गाजीपुर।आज मन की बात पीएम मोदी के साथ का 122वॉ एपिसोड भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमो बीवीद वर्मा ने युवा व्यापारियों के साथ रेडियो पर सुना। प्रमोद वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आत्मसात करते हुए कहा आज पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना पर गर्वार्न्तित है। वर्मा ने कहा ऑपरेशन सिंदूर भारत के बदलते रुख और आत्मनिर्भर सैन्य ताकत का प्रतीक है। इस ऑपरेशन ने दिखाया कि भारत अब आतंकवाद का जवाब इंतजार से नहीं कार्यवाही से देता है। भारत का संकल्प है कि आतंकवाद का पूरी तरह से अंत हो। सेना ने आतंकवादियों के अड्डे तबाह किया और दुनिया ने भारतीय सेना के पराक्रम को सराहा। सेना के साहस और शौर्य पर देश को गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर ने देश में देशभक्ति का ज्वार उठाया और आज पूरा देश तिरंगा यात्रा में डूबा हुआ है। भारतीय सेना ने स्वदेशी तकनीक और रणनीति से दुश्मन को पछाड़ा, भारत ऐसा पहला देश बना जो एटमी बम संपन्न देश पाकिस्तान पर उसके देश के अंदर घुसकर वायुसेना के हवाई पट्टीयों और आतंकवाद के ढांचे को ध्वस्त किया। प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि यह वक्त सभी देशवासियों को एकजुट रहने का है। आतंक और नक्सलवाद के खिलाफ जो हमारी सेना कार्य कर रही है उनका समर्थन देने का है। “अब भारत रिएक्ट नहीं करता, एग्जीक्यूट करता है” यह पूरा विश्व ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया ने देखा। इस मौके पर व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, बिंदु गुप्ता, जितेंद्र चौहान, कृष्ण गुप्ता, शुभम गुप्ता, सनी राम, अरविंद राम, सदानंद राम, अमित गुप्ता, आयुष गुप्ता, अमन वर्मा, सोमेश्वर वर्मा, छोटू कसेरा, अजीत गुप्ता, अभिनव गुप्ता, रामदुलारी देवी, बंटी गुप्ता सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।








