♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*त्रिनेत्र सेवा फाउंडेशन व हिंदू युवा वाहिनी गुरु गोरखनाथ के संयुक्त तत्वावधान में राहगीरों के लिए मैदागिन चौराहे पर नि:शुल्क प्याऊ का उद्घाटन। **

*GRNews network Brodcost centre*- editor in chief Ved Prakash Srivastava
वाराणसी। 18मई, भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से मैदागिन चौराहे पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी गुरु गोरखनाथ मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज की प्रेरणा से एक निशुल्क प्याऊ उद्घाटन गत दिवस किया गया।
प्याऊ कार्यक्रम का उद्घाटन वाराणसी दवा विक्रेता समिति के महामंत्री संजय सिंह के कर कमलों द्वारा हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल जनसेवा का एक उदाहरण है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
अम्बरीश सिंह भोला मानद सदस्य, वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य काशी में आ रहे तीर्थ यात्रियों, राहगीरों, दुकानदारों तथा आस-पास आने-जाने वाले लोगों को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर रुद्र प्रताप पाण्डेय, दिनेश अग्रहरी, गणेश वर्मा, चंदन कुशवाहा, रवि विश्वकर्मा, वीरेंद्र रावत, सीताराम अग्रहरि, अंकित गुप्ता, अंकित केशरी, सुमित शर्मा, शुभम् गौड, रामबाबू गुप्ता, राजेश मौर्या, अतुल जायसवाल सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]