
*यूपी बॉर्डर से निकली शराब, बिहार पुलिस ने पकड़ी खेप* *शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर।*

GRNews network Brodcost center Reporter Emamuddin
बारा। पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर शराब तस्करी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बिहार पुलिस शराब के तस्करों को गिरफ्तार कर खेप बरामद कर रही है। गुरुवार को भी तस्कर हरियाणा निर्मित अवैध शराब की खेप हाईड्रोलिक ट्रक द्वारा लेकर कर्मनाशा पुल के रास्ते होते हुए बिहार में जा रहा था कि यूपी-बिहार बॉर्डर पर चौसा पहुंचते ही बिहार की आबकारी विभाग की टीम ने अपने चेक पोस्ट पर ट्रक चालक को पकड़ लिया। सवाल यह उठता है कि अवैध शराब लेकर तस्कर गहमर कोतवाली व बारा चौकी को पार करते हुए कर्मनाशा पुल के रास्ते बिहार में प्रवेश कर रहे हैं और गहमर पुलिस ऐसे कारनामों से पूरी तरह अनजान बनी हुई है। उत्तर प्रदेश की सीमा से बड़े आराम से शराब के तस्कर बड़ी मात्रा में शराब
लेकर बिहार सीमा तक जाने में सफल हो जा रहे हैं। इसका परिणाम शराब की तस्करी वहां इस क्षेत्र के लिए कुटीर उद्योग बन गया है। गहमर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइये 124 सी के रास्ते तस्कर आसानी से बिहार में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को हुआ जब आराम से तस्कर हाईड्रोलिक ट्रक में शराब लादकर बारा चौको पार कर कर्मनाशा पुल के रास्ते बिहार में प्रवेश करने ही वाला था कि बिहार आबकारी विभाग की टीम ने बैरियर गिराकर रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक से 4404 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। ट्रक सहित चालक जितेंद्र निवासी सांगा थाना सदर भिवानी जिला भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार किया। वहीं, गहमर पुलिस हाथ मलते रह जा रही है। शराब ले जाने वाले तस्कर बॉर्डर पर पहुंचते ही पूरी तरह से चौकन्ना होकर यह खेल कर रहे है।








