♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*बारा- फिरोजपुर पीपा पुल बना खतराः* *दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी, लोगों को 30 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही

GRNews Network Brodcost center reporter Emamuddin
गाजीपुर ।गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा फिरोजपुर में स्थित पीपा पुल यातायात के लिए जोखिम बन गया है। पुल की खराब स्थिति से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुल के इस किनारे की प्लेट इधर उधर बिखर गई है। और पीपा पुल के उस छोर पर प्लेट की जगह प्लेट दिखाई नहीं देती क्योंकि बालू की मोटी परत जम गई ह
दोपहिया वाहन चालक और साइकिल सवार लगातार गिर कर चोटिल हो रहे हैं। चार पहिया वाहन भी प्लेट के चक्कर में फंस जाते हैं। चालकों को अपनी गाड़ियां निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इस कारण लोगों को मुख्यालय से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 30 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
स्थानीय निवासी समाज सेवी शाहनवाज खान, मन्नू यादव और जलाउद्दीन ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए जूनियर इंजीनियर को फोन किया जाता है। लेकिन वे फोन नहीं उठाते। लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी ने गोपनीय रूप से बताया कि ठेकेदार ने पुल की देखरेख के लिए कोई कर्मचारी नहीं रखा है।
पीपा पुल के निर्माण के बाद से न तो ठेकेदार और न ही जेई कभी निरीक्षण के लिए आए हैं। उच्च अधिकारियों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है। केवल पुल के उद्घाटन के समय ही अधिकारी यहां आए थे। ग्रामीणों और राहगीरों ने इस समस्या के समाधान की मांग की है। लेकिन अधिकारियों से संपर्क के प्रयास विफल हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही इस सम्बन्ध में शिकायत करने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]