दिलदारनगर में भदौरा-कर्मा के बीच 12 किमी नई लाइन* : *300 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित, 100 किसानों के दस्तावेज सत्यापित*

GRNews Network Brodcost center editor in chief Ved Prakash Srivastava
दिलदारनगर गाज़ीपुर।पूर्व मध्य रेलवे दिल्ली-हावड़ा रेल खंड पर भदौरा स्टेशन से कर्मा तक नई रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। रेल मंत्रालय इस परियोजना के लिए सात गांवों के 300 से अधिक किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर रहा है। अब तक 100 किसानों के दस्तावेजों का सत्यापन कर मुआवजे के लिए भेज दिया गया है।
पटना-दीन दयाल उपाध्याय मेन लाइन पर स्थित भदौरा स्टेशन और दिलदारनगर-ताड़ीघाट लाइन पर स्थित करमा स्टेशन के बीच 12 किलोमीटर का सरफेस ट्रेंगल बनेगा। इस परियोजना में उसिया, दिलदारनगर, रक्सहां, कर्मा और बहुआरा गांव की जमीन शामिल है।
क्षेत्रीय लेखपाल ने प्रभावित किसानों को नोटिस जारी कर दिया है। भूमि सभी विलंगमों से मुक्त होकर भारत सरकार में निहित हो गई है। उक्त भूमि का अधिनिर्णय दिनांक 22 जनवरी 2025 को घोषित कर प्रतिकर धनराशि 37,83,530 रुपया अभिनिर्णीत की जा चुकी है। नोटिस मिलने के 60 दिन बाद जमीन का कब्जा रेल मंत्रालय को मिल जाएगा।
किसानों को मुआवजा पाने के लिए अपनी जमीन को बंधक और विवाद रहित प्रमाणित करना होगा। मुआवजे की धनराशि ई-पेमेंट से किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। रेलवे द्वारा जमीन का चिन्हांकन कर पिलर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद मिट्टी भराई का काम प्रारंभ होगा।






