
*तीन परिवारों के मड़ई में लगी आगः घर का सामान और 70 बोझ गेहूं जलकर राख, लेखपाल ने भेजी रिपोर्ट*

*GR News network editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाज़ीपुर।गहमर कोतवाली क्षेत्र के हरकेशपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग ने तीन परिवारों को बेघर कर दिया। राजेश बिंद के रिहायशी मड़ई में अचानक लगी आग ने पड़ोस के सुनील बिंद और रघुनाथ बिंद के मड़हे को भी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों की सूझबूझ से मड़हे से मवेशियों और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग ने घरेलू सामान, पशु चारा और अन्य सामग्री को जलाकर राख कर दि
या। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल से पानी का उपयोग कर घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
आग खेतों के रास्ते देवल गांव निवासी रमेश कुशवाहा के खेत तक पहुंच गई। वहां मड़ाई के लिए रखे 70 बोझ गेहूं भी जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल शहंशाह आलम ने नुकसान का आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।






