
*पूर्व विधायक सुभाष पासी के भाई की बहू ने की आत्महत्या: , डिहियां गांव में पसरा मातम**

*GR News network editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर। डिहियां गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सैदपुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता सुभाष पासी के छोटे भाई मोतीचंद पासी की बहू पूनम पासी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। 24 वर्षीय पूनम पासी की शादी कुछ वर्ष पूर्व मोतीचंद के बेटे विनीत से हुई थी। उनका एक मासूम बेटा वेद भी है, जो अभी महज 11 महीने का है। शनिवार को जब वह काफी देर तक नजर नहीं आई तो परिवार के लोग उसे खोजते हुए कमरे तक पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए—पूना की लाश कमरे की सीलिंग में लटके पंखे से साड़ी के सहारे झूल रही थी। चीख-पुकार मच गई और कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। शाम 4 बजे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।









