
**डॉ राजेश शर्मा कांग्रेस नेता के नेतृत्व में गण में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष काअभिनंदन *

*GR News network editor in chief Ved Prakash Srivastava गहमर गाजीपुर।कांग्रेस नेता मनोवैज्ञानिक डॉ.राजेश शर्मा के नेतृत्व में एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी ग्रामसभा गहमर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज़नाब अमज़द हुसैन ‘शास्त्री’ जी के निज आवास पर आयोजित अभिनंदन समारोह में गाजीपुर जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय श्री सुनील राम जी एवं श्री संदीप विश्वकर्मा ( प्रतिनिधि बड़े भाई श्री राजेश कुमार विश्वकर्मा जी) को अंगवस्त्र व पुष्पहार से सम्मानित किया गया,जो एक प्रेरणादायक क्षण था । इस अवसर पर बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की गई,जो एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । इस ऐतिहासिक पल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं.लक्ष्मीकांत उपाध्याय जी,श्री वाल्मीकि सिंह जी,ज़नाब अमज़द हुसैन ‘शास्त्री’ जी,श्री विमलेश सिंह गहमरी जी,श्री एच.एन.सिंह जी,ज़नाब असलम खान जी, अखिलेश यादव जी,युसूफ कराडा जी,विजय शंकर तिवारी जी,सुशील कुमार सिंह व मुन्ना भाई सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे







