♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा जनो द्वारा सपा प्रमुख के पुतला दहन को लेकर सपा।प्रतिनिधि मण्डल नें पुलिस अपर आयुक्त को दिया पत्रक।*

कार्यालय GRNews Network वाराणसी
वाराणसी। दिनांक 4 अपैल,। भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा लगातार सपा प्रमुख का पुतला दहन को लेकर दो दिन पूर्व सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने कोतवाली थाने मे तहरीर देकर भाजपा कार्यकर्ताओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी परंतु पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने से नाराज सपा कार्यकर्ताओ ने बुधवार को सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा व जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” के नेतृत्व मे गत 2 अप्रैल को।जिला मुख्यालय पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मुलाकात हेतु पहुंचे, किन्तु पुलिस आयुक्त के अनुपस्थिति में अपर आयुक्त राजेश कुमार सिंह से मुलाकात कर पत्रक सौपा और भाजपा कार्यकर्ताओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

सपा एमएलसी एवं जिलाध्यक्ष ने अपर आयुक्त से कहा कि लगातार कई दिनो से भाजपा के मंत्री, विधायक व कार्यकर्ताओं द्वारा सपा प्रमुख का पुतला दहन किया जा रहा है और पुलिस कार्रवाई के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है, जिसके कारण भाजपा कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ रहा है।
विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने कहा कि जिस-जिस जगह पर पुतला दहन किया गया है उस स्थान के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर उन लोगों मुकदमा दर्ज किया हो तथा सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया जाए कि सपा प्रमुख का पुतला दहन ना हो वर्ना सपा कार्यकर्ता भी उसी तर्ज पर जवाब देगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड”, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, उमाशंकर यादव, किशन दिक्षित,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”, लालू यादव, संतोष यादव एडवोकेट “बबलू”, पूजा यादव, उमेश यादव, भीष्म नारायण यादव, इस्तकबाल कुरैशी, ईशान श्रीवास्तव, दीपचंद गुप्ता, संदीप मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, शशि यादव, रवि प्रकाश यदुवंशी, अमन यादव, नीरज यादव एडवोकेट अन्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]