
जिला पंचायत की सामान्य बैठक अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न**

GRNews Network editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर 29 मार्च, 2025 (सू0वि0) – जिला पंचायत सभागार गाजीपुर में जिला पंचायत की सामान्य बैठक श्रीमती सपना सिंह, मा० अध्यक्ष, जिला पंचायत, गाजीपुर की अध्यक्षता सम्पन्न की गयी। मा० अध्यक्ष द्वारा की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी ने पिछली बैठक दिनांक 27.01.2025 की कार्यवाही सदन के समक्ष पढ़कर सुनाया गया, जिसपर उपस्थित सभी मा० सदस्यगण द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही की सर्वसम्मति से पुष्टि की गयी। चर्चा के दौरान पन्द्रहवां वित्त आयोग एवं पंचम राज्य वित्त आयोग वित्तीय वर्ष-2025-2026 की कार्य योजना अनुमोदित किया गया। बैठक में सपना सिंह, अध्यक्ष, जिला पंचायत, गाजीपुर, जै किशन शाहू मा० विधायक, सदर, मा० सदस्य, फेकू यादव, बसंत सिंह यादव, आकाश सिंह यादव, नरेन्द्र यादव, नरेन्द्र राव, शशि प्रकाश सिंह, अभय प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, श्रीमती रेखा भट्ट, श्रीमती निशा यादव, अजय कुमार आदि सदस्यगण उपस्थित रहें। बैठक के अन्त में मा० अध्यक्ष द्वारा उपस्थित मा० विधायक एवं मा० सदस्यगण का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गयी।
…………………………….








