जिला अपराध निरोधक कमेटी ने मनाया होली मिलन समारोह

***GR News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाज़ीपुर:उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ की जिला इकाई गाजीपुर द्वारा बंसी बाजार स्थित कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अपराध निरोधक समिति के सदस्य व पदाधिकारीगण समेत अन्य लोंगों ने भी सहभागिता की। होली मिलन समारोह के तहत मौजूद सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान गीत संगीत का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें सदस्यों ने उत्साह,उमंग और उल्लास के साथ शिरकत की।इस दौरान चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव का होली पर शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ, वरिष्ठ पदाधिकारियों ने होली पर्व के संदर्भ में अपने अपने विचार रखे।
कैंप कार्यालय पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर मुकेश उपाध्याय, अभिषेक सिंह,सुनिल सिंह, सुजीत सिंह, इंद्र बहादुर सिंह, बृजेश सिंह, सुनील गुप्ता , वसीम रजा, प्रभाकर सिंह, पवन मिश्रा , ओमप्रकाश, मोइन, शाहिद, विनीत , सूर्यवीर सिंह, आलोक त्रिपाठी, शशिकांत तिवारी,अजय राय बबलू, कमलेश यादव , आसिफ़, रिजवान, आदि मौजूद रहे।








