♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*थाना सैदपुर पुलिस ने कुम्भ मेला में बिछड़े हुए व्यक्ति को उनके परिजनों से मिलवाया*खुशी से छलके आंसू**

*GRNews Network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर सैदपुर थाने में दिनांक 16.03.2025 को भटकते हुए एक व्यक्ति मिले जिनकी मानसिक स्थिति व्यथित थी पूंछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम विद्याराम शर्मा पुत्र सिद्दार शर्मा निवासी बेलखारी थाना गोहद जनपद भिंड मध्य प्रदेश बताए काफी प्रयास के बाद उनके स्थानीय थाने से सम्पर्क कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। जिस पर आज उनके दामाद सौरभ शर्मा पुत्र राम बदन शर्मा निवासी आनंद नगर थाना बोधापुर जनपद ग्वालियर मध्य प्रदेश व उनकी पत्नी यशोदा शर्मा के साथ आज दिनांक 17.03.2025 को यहाँ पहुंचे एक दूसरे को देखते ही दोनों दंपत्ति भाव विभोर हो गए तथा खुशी के आंसू बह पड़े । पूंछने पर विद्या राम शर्मा जी ने बताया की वे लोग 14 फरवरी को बस द्वारा एक समूह में संगम स्नान हेतु प्रयागराज निकले थे, जहाँ दोनों साथ में स्नान किये लेकिन स्नान बाद बिछड़ गए और भटकते हुए कुछ दिन पहले सैदपुर आ गए कल एक युवक ने थाने पहुँचाया जहाँ से घर बात हुई। मैं घर पहुँचने की उम्मीद छोड़ चुका था। लेकिन सैदपुर पुलिस के प्रयास से आज मैं अपने घर वालों से मिला ।
पत्नी यशोदा शर्मा ने बताया की संगम स्नान के बाद मेरा पति से साथ छूट गया था, हम लोगों ने हर तरफ खोजा यहाँ तक की चित्रकूट, इटावा और कई जिलों में जहाँ उम्मीद थी खोजने गए लेकिन वो नहीं मिले उम्मीद कम हो रही थी लेकिन एक आशा थी की वो जरूर मिलेंगे होली एक दम मनहूस बीती लेकिन कल जब घर सूचना मिली तो जो खुशी मिली की आपको बता नहीं सकती कल जब थाने से वीडियो कॉल पर बात हुई नया जीवन मिलने जैसी अनुभूति हुई हम गाजीपुर पुलिस के बहुत आभारी रहेंगे ।

*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर ।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]