♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गाजीपुर में अवैध ट्रांसफार्मर विस्फोट: के मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

*GR News network editor in chief ved Prakash shrivtastav

गाजीपुर। जिले के उसिया ग्रामसभा स्थित मोती नगर में अवैध रूप से स्थापित 25 केवीए ट्रांसफार्मर में हुए विस्फोट से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस मामले में मुख्य आरोपी सद्दाम खाँ पुत्र स्वर्गीय हसनैन खाँ, निवासी ग्राम उसियाँ, थाना दिलदारनगर, को पुलिस ने 17 मार्च 2025 को सुबह 6:30 बजे ग्राम भक्सी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
रविवार सुबह सड़क किनारे खेत में नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर लगाया गया था। बिजली आपूर्ति शुरू होते ही ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे खौलता हुआ तेल राहगीरों पर गिर गया। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जमानिया के पर्यवेक्षण में थाना दिलदारनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। उप-निरीक्षक रवीन्शु पाण्डेय और कांस्टेबल राहुल कुमार की टीम ने मुख्य आरोपी सद्दाम खाँ को ग्राम भक्सी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि सद्दाम खाँ पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दो अधिकारियों को बर्खास्त और दो को निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि ट्रांसफार्मर बिना किसी आधिकारिक अनुमति के लगाया गया था। इसके अलावा, जिस बर्फ फैक्ट्री का बिजली कनेक्शन काटा गया था, उसने अवैध रूप से बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की, जिससे यह दुर्घटना हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]