
*अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन में बलवा दंगा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन*

*GRNews Network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाज़ीपुर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्दॆशन में आगामी त्यौहारो होलिकोत्सव, होली, रमजान आदि को सौहार्दपूर्वक/शांन्तिपूर्ण एवं कानून ब्यवस्था के दृष्टिगत टाउन हाल मैदान में बलवा व दंगा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमे क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक लाइन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, तथा पुलिस लाइन तथा कोतवाली के कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा समस्त पुलिस बल को बलवा व दंगा नियंत्रण ड्रिल के बारे में जानकारी व उनसे संबंधित शस्त्रों के बारे में जानकारी देते हुए शास्त्रभ्यास व रिहर्सल कराया गया।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*

















