♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सी एम ओ ने जिलाधिकारी को प्रस्तुत किया104 घोषित टी बी मुक्त ग्राम पंचायत कि दावा सूची**

GRNews Network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाज़ीपुर राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टी बी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए जाने कार्य युद्ध अस्तर पर किया जा रहा है। ताकि प्रधानमंत्री जी के टी बी मुक्त भारत अभियान का सपना पूरा हो सके।
जनपद गाजीपुर में इस वर्ष 104 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए गए हैं। शासन के निर्देश के क्रम में दिनांक -03/03/2025 तक टी बी मुक्त ग्राम पंचायत कि सत्यापन सूचि शासन को भेजना था जो मुख्य चिकित्साधिकारी गाजीपुर डाक्टर सुनील पाण्डेय द्वारा दिनांक -28/02/2025 को प्रस्तुत कर दिया गया तथा दिनांक -07/03/2025 तक जिलाधिकारी महोदया गाजीपुर को प्रस्तुत करना है जो आज दिनांक -03/03/2025 को मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय गाज़ीपुर डाक्टर सुनील पाण्डेय द्वारा जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अखौरी को प्रस्तुत किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी गाज़ीपुर द्वारा बताया गया कि ब्लॉक स्तर से कुल 127 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत के दावा पेश किया गया था जिसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय द्वारा जिलाधिकारी गाजीपुर के अनुमोदन उपरान्त 16 टीम का गठन किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी एवं कर्मचारी, पंचायती विभाग के ए डी ओ पंचायत, क्षयरोग विभाग के एक अधिकारी एवं कर्मचारी टीम के सदस्य थे। एक टीम कुल तीन सदस्य थे जिसमें मेडिकल कॉलेज गाज़ीपुर के तीन चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी,उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समस्त अधिक्षक/ प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाजीपुर तथा वरिष्ठ ट्रीटमेंट पर्यवेक्षक, वरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक, डी पी पी एम सी, जिला कार्यक्रम समन्वयक टीम सदस्य थे इस टीम के अध्यक्ष डाक्टर सुनील पाण्डेय मुख्य चिकित्साधिकारी गाज़ीपुर एवं सहयोजक जिला क्षयरोग अधिकारी डाक्टर संजय कुमार थे।टीम सदस्य के सत्या के उपरान्त जनपद गाजीपुर में कुल 104 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए गए। बाराचवर में 05, भदौरा में 04, बिरनो में 02, देवकली में 18, भांवरकोल में 08, करण्डा में 12, जखनियां 01, कासिमाबाद में 09, मनिहारी में 04,मरदह में 05, मोहम्मदाबाद में 11, रेवतीपुर में 04,सादात 03, सैदपुर में 03,सदर में 07, जमानियां में 08 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए गए।
जिला कार्यक्रम समन्वयक डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में 22 ग्राम पंचायत का दावा पेश किया गया था जिसमें 12 ग्राम पंचायत टी बी मुक्त ग्राम घोषित किया गया था जिनको जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा 02 अक्टूबर 2024 को 12 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत को कांस्य कलर का गांधी जी कि प्रतीमा एवं प्रशस्ती प्रमाण पत्र दिया गया था ।इस वर्ष 2024 में 104 टी बी मुक्त ग्राम हुए हैं जिन में पिछले वर्ष 12 ग्राम पंचायत में से 10 ग्राम पंचायत इस वर्ष भी शामिल हैं जिनको सिल्वर कलर का गांधी जी कि प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र जिलाधिकारी महोदया गाजीपुर द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस तरह कुल 94 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत को कांस्य कि गांधी जी प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर ग्राम प्रधान को सम्मानित किया जाएगा था। पिछले वर्ष के 10 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत को सिल्वर कलर का गांधी जी कि प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर ग्राम प्रधान को विश्व टी बी दिवस 24 मार्च 2025 को 104 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत को जिलाधिकारी महोदया गाजीपुर द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
दवा प्रस्तुत करने जिला क्षयरोग केन्द्र गाजीपुर के जिला कार्यक्रम समन्वयक डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, डी पी पी एम सी अनुराग पाण्डेय, राधे श्याम यादव, रविप्रकाश सिंह,शुभम चौबे, सुनील वर्मा, संजय यादव,वैटेश्वर प्रसाद शर्मा इत्यादि लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]