
बालू माफियों पर कहर बनकर टूटे एसडीएम जमानियां, खलबली

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर (ब्यूरो) : अपने कार्यो को लेकर सुर्खियों में रहने वाले जमानियां तहसील के उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार बालू माफियाओं पर कहर बन कर टूट पड़े है।उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम के साथ गंगा नदी पर बने पक्का पुल से गुरुवार की रात अवैध ढंग से बिना परमिट के परिवहन हो रहे 3 बालू लदा ट्रक और एक भूसा लदा ट्रेलर को पकड़ कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर कर आरटीओं को कारवाई के लिए पत्र भेजा है।उपजिलाधिकारी की इस कारवाई से बालू माफियाओं में खलबली मची है।
गंगा नदी में बना पक्का पुल के रास्ते रात के पहर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही की शिकायत को लेकर
उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार राजस्व टीम के साथ पुल पर पहुंच गए।तभी पुल पर बिहार नंबर की 3 ट्रक बिना परमिट की अवैध बालू लेकर और एक भूसा लदा ट्रेलर को पकड़ लिया। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि अवैध ढंग से हो रहे बालू के परिवहन व ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।वही इससे पूर्व में ही उपजिलाधिकारी ने सुहवल में आठ व जमानियां कोतवाली में पांच ट्रक पकड़ा था।जिससे बालू माफियाओं में खलबली मची थी।यही नहीं एसडीएम ने इससे पूर्व,जुआ,पशु तस्करी, ओवरलोडिंग,भू व खनन माफियाओं पर ताबड़तोड़ कारवाई कर खूब सुर्खियां बटोरी थी।














