
*रकसहा में फुटबॉल फाइनल में बारा की शानदार जीतः रक्सहा को 5-4 से हराकर जीती ट्रॉफी, अबरार बने मैन ऑफ द मैच— रोमांचक फुटबॉल फाइनल में बारा की टीम ने रकसहा को हराया-

GR news Brodcost editor in chief ved Prakash shrivtastav
सेवराई तहसील के रक्सहा शरीफ कोहिनूर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फुटबॉल फाइनल में बारा की टीम ने रक्सहा को ट्राईवेकर में 5-4 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि समाजसेवी शहंशाह (शाहीन) ने गेंद को किक मारकर मैच का शुभारंभ कर खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय जाना और अजहर अंसारी ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। फुटबॉल फाइनल में बारा की टीम ने रक्सहा को दी मात।
बारा की टीम को विजेता घोषित–
दोनों टीमों ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में भी मैच रोमांचक रहा, लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर सकी। निर्धारित समय तक मैच बराबरी पर रहने के कारण निर्णायक मंडल ने ट्राईवेकर का फैसला लिया, जिसमें बारा ने 5-4 से जीत हासिल की। रेफरी द्वारा बारा की टीम को विजेता घोषित किया गया। मैच को देखने हजारों दर्शकों की लगी भारी भीड़। अबरार खान मैन ऑफ द मैच बारा के अबरार खान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि रक्सहा के आतिफ खान को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मैन ऑफ द सीरीज) घोषित किया गया। मैच में अत्ताउल्लाह खान और इमरान खान ने लाइनमैन की भूमिका निभाई, जबकि अफसार खान रेफरी थे। मख्य अतिथि शहंशाह खान उर्फ (शाहीन )ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अजहर अंसारी सहित जिला पंचायत सदस्य अफजल आलम भोलू राईन, चुन्नू अंसारी, इसरार, समाजसेवी गुफरान खान टावर अफसर आलम सैफ खान, तौसीफ खान, अमजद खान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

















