
*पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में गाजीपुर के सभी पत्रकार संगठनों ने दिया जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन *

GR news Brodcost*editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार की निर्मम हत्या को लेकर देश भर में पत्रकारो में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना को लेकर जिले के पत्रकार संगठनों ने पत्रकार सुरक्षा की मांग करते हुए मंगलवार को मिश्र बाजार स्थित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा से पत्रकारों द्वारा एक मौन जुलूस निकाला गया जो कचहरी स्थित सरजू पांडेय पार्क पर जाकर समाप्त हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से कहा कि पत्रकार मुकेश चन्द्रकार द्वारा सड़क व पुल के निर्माण में ठेकेदार द्वारा किये गये भ्रष्टाचार के खुलासे पर ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर ने उनकी हत्या करा दी। इससे पूरा पत्रकार जगत मर्माहत है, इसके विरोध में जिले के पत्रकारों द्वारा मौन जूलुस निकालकर इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने के लिए पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की जा रही है। जिसके लिए सुरक्षा व मृत पत्रकार को न्याय हेतु निम्न बिन्दुओ पर कार्यवाही करने की अपील की मांग की जा रही है, जिसमें पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की निर्मम हत्या के दोषी ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर को मृत्युदण्ड दिया जाए, पत्रकार द्वारा घटनाओं व भ्रष्टाचार की खुलासे के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश जारी किया जाए, पत्रकार मुकेश चन्द्राकर के आश्रित को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सरकारी नौकरी व 5 करोड़ रूपये की मुआवजा दिया जाए, मऊ जनपद में विगत दिनो 6 पत्रकारों पर फर्जी घटनाक्रम में हुए मुकदमे को निरस्त किया जाए, जौनपुर मे हुए पत्रकार हमले की न्यायिक जांच की जाए और पत्रकारों पर फर्जी मुकदमें व उत्पीड़न बन्द करके इसके दोषी कर्मचारी/अधिकारी के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने की मांग की गई। पत्रक देने वाले में गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत अध्यक्ष शिव प्रताप तिवारी,
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन, श्रमजीवी पत्रकार संगठन, जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जिला पत्रकार समिति,
यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन
एवं समस्त पत्रकार संगठन के सदस्य/पदाधिकारी शामिल रहें।








