
“*समाजिक संस्था द्वारा प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को दी गई प्रेरणा।*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी। दिनांक 7 मई, नगर की प्रमुख समाजिक संस्था प्रतीक संस्थान द्वारा संस्था की प्रसिद्ध समाजसेविका सुश्री अल्पना राय चौधरी के प्रयास से आज नव मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज मैदागिन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रथम बार मतदान करने वाले बालक एवं बालिकाओं को उनके अधिकार एवं कर्तव्य तथा राष्ट्र के प्रति उन्हें जागरूक किया गया जिसमें प्रियंका तिवारी, संगीता बनर्जी, डॉक्टर मुक्त पांडे, अखिलंदर तिवारी, राजेश त्रिवेदी, शिवमूर्ति दुबे सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ आदित्य अग्रहरी व शनि कुमार के मतदाता गीत “हम सब चलेंगे साथियों मतदान करने” से हुआ।
कार्यक्रम का संचालन ज्ञानती दुबे व डॉक्टर सुनीता सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव विजय कुमार ने किया।”

















