
उ.प्र. अपराध निरोधक समिति ने डी.एम. और एस.पी. से की मुलाक़ात….*

G R News
एडिटर इन चीफ गाजीपुर वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के द्वारा पिछले दिनों लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश कुमार पाठक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के द्वारा विमोचन किए गए पुस्तक “सेवापथ” दर्पण स्मारिका 2024 के संदर्भ में दिन सोमवार को जिला अपराध निरोधक कमेटी के साथ जोन सचिव संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक अभिषेक सिंह ने जिले की अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को बुके एवं पुस्तक सप्रेम भेंट किया एवं समिति के कार्य क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। जिला सचिव/जेल पर्यवेक्षक अभिषेक सिंह के साथ समिति के सह सचिव सुनील गुप्ता, विनीत चौहान , कृष्णा कुमार गुप्ता , जिला मीडिया प्रभारी वसीम रजा , मुकेश कुमार , विनीत कुमार दुबे , शेरशाह , महेंद्र सिंह आदि समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।









