♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*भारतरत्न चौधरी चरण सिंह जयंती पर ,किसान सम्मान दिवस का आयोजन , जिलापंचायत अध्यक्ष , डीएम एवं नपाध्यक्ष सदर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ **

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav

गाजीपुर , 2024(सू0वि0) – भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती के अवसार पर कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज गाजीपुर में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह, मा0 नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा सामुहिक रूप से चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह द्वारा बताया गया कि  मा0 चौधरी चरण सिंह जी भारत के पाचवें प्रधानमंत्री रहें जो किसानों के मसिहा थे और हमेशा किसानों के लिए लड़ते रहे। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री तथा मा0 मुख्यमंत्री जी विभिन्न योजनाए लागू करके किसानों के हित में उनकी फसलों का उचित मूल्य दिया जा रहा उन फसलों को बढावा देकर आप लोग लाभ लें। भारत सरकार तथा उ0प्र0 सरकार द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं आप सभी इन योजनाओं का लाभ लें।
श्रीमती सरिता अग्रवाल द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए बहुत सी हितकारी व कल्याणकारी योजनाएं संचालित है, किसानों को उनका लाभ लेकर एवं वैज्ञानिकों की सलाह के साथ आगे बढ़ना चाहिए। पीएम किसान सम्मान  निधि योजना अंतर्गत प्रत्येक    कृषक को रू 6000 प्रति वर्ष प्रदान किया जा रहा है जिससे किसानों को खेती कार्य में बड़ी राहत मिल रही है वहीं कृषकों को पेंशन देने के लिए किसान मान धन  योजना चलाई जा रही है सरकार कृषकों की आय को बढ़ाने के लिए बहुत तत्परता से कार्य कर रही है आप को सभी योजनाओं से जुड़ना चाहिए।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी  ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसानों के विकास से ही देश का विकास होगा यदि किसानों का विकास होगा तो स्वत ही देश का विकास हो जाएग इसलिए जनपद के किसानों को खाद व बीज उचित मूल्य व समय-समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को खाद, बीज के लिए किसी तरह की समस्या उत्पन्न न होने पाए। सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि एवं कृषि से जुड़े अन्य योजनाओं के प्रत्येक वंचितों को जोड़ना प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि किसानो को कार्यशाला आयोजित करके कृषि वैज्ञनिको द्वारा खेती में उत्पाद बढाने के बारे मे जानकारी दी जाय किसान भाई उस तकनिकी को अपनाकर फसलो का उत्पाद बढा सकते है। कृषक खेती के साथ- साथ पशुपालन, बकरी पालन, मछली पालन को भी अपनाये जिससे आपके आमदनी मे बढोत्तरी होगी। उन्होने किसान भाईयों से कहा कि शासन की मंशा है कि मिलेट्स को बढावा दिया जाय आप लोग ज्वार, बाजरा, सांवा, रागी आदि की खेती को बढावा दे। जिलाधिकारी ने दूर दूर से आये कृषकों को  धन्यवाद भी दिया।
उपस्थित किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न फसलों के वैज्ञानिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मृदा से संबंधित जानकारी किसानों को दी। डॉक्टर ओंकार सिंह ने किसानों को मौसम संबंधी जानकारी, मौसम के प्रभाव को फसलों पर कम करने के सुझाव दिए। वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को बताया। अतीद्र सिंह, उप कृषि निदेशक गाजीपुर द्वारा चौधरी चरण सिंह जी पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, दुग्ध विभाग एवं मत्स्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 36 किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। जिसमें  दिलीप कुमार शर्मा,  अमरनाथ, बृजेश सिंह,  राघवेंद्र नाथ पांडे को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस किसान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों, एफपीओ एवं खाद बीज के प्रतिष्ठानों द्वारा अपना अपना स्टॉल भी लगाया गया था जिसका अतिथियों एवं जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन कर जानकारी ली गई। किसान दिवस के इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी के साथ कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज एवं कृषि विज्ञान केंद्र आकुशपुर के वैज्ञानिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन जिला कृषि द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]