♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*राष्ट्रीय विरासत के संरक्षण के कार्य हेतु अंतरराष्ट्रीय मानद उपाधि PHD से 4अक्टूबर को दिल्ली में होगे सम्मानित**

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava

दिलदारनगर, ग़ाज़ीपुर। राष्ट्रीय विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में कुँअर मुहम्मद नसीम रजा सिकरवार को अंतरराष्ट्रीय मानद उपाधि (डॉक्टरेट) से किया जाएगा अलंकृत। यूरो एशियन विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में सीनेट और मानद परिषद समिति के समक्ष रखे गए मानद उपाधि (पीएचडी) के लिए सेवराई तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर निवासी कुँअर मुहम्मद नसीम रज़ा सिकरवार को चयनित किया गया है। इन्हें आगामी 4 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित समारोह में यह मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। जो वर्तमान युग में सबसे प्रतिष्ठित मानद पुरस्कारों में से एक है।
यूरो एशियन विश्वविद्यालय स्टोनिया के द्वारा कुंअर मुहम्मद नसीम रज़ा सिकरवार को उनके उत्कृष्ट कौशल और ज्ञान के माध्यम से समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए मानद उपाधि से अलंकृत किया जाना है। बताते चलें कि जनपद गाजीपुर के ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षणकर्ता है एवं दुर्लभ वस्तुओं के संग्रह कर एक संग्रहालय स्थापित कर दिया। “राष्ट्रीय विरासत के संरक्षण” को बचाने में इनका योगदान अतुलनीय है। जिनको पूर्व में भी दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड एवं एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में जगह पा चुके हैं।

यूरो एशियन विश्वविद्यालय, स्टोनिया का उद्देश्य एक बेहतर विश्व के लिए लोगों, विचारों और कार्यों को प्रोत्साहित करना है। ‘राष्ट्रीय धरोहर संरक्षण‘ के क्षेत्र में कुंअर मुहम्मद नसीम रज़ा सिकरवार को मानद उपाधि से सम्मानित होने की सूचना पर जनपद सहित देश प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]