♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

महाकुंभ 2025 में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा की तरफ से सम्मानित होंगे विशिष्ट अतिथिगण – डॉ हरिकेश त्रिपाठी* ||

 

GR news network editor in chief ved Prakash shrivtastav

वाराणसी :- अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णा नंद पाण्डेय ने बताया कि भारतीय संस्कृति के संवर्धन सनातन धर्म के इस महायज्ञ में,हिन्दू संगठन संस्थान के पुरोधा पंडित मोहित नवानी के नेतृत्व एवं डा.हरिकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में महाकुंभ 2025 में आए विशिष्ट अतिथिगण का भव्य सम्मान होगा | डा. हरिकेश त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2019 के कुंभ मेले में भी संस्थान ने तन,मन और चेतना से अपनी पूर्ण भागीदारी दर्ज़ की थी | प्रत्येक वर्ग के लिए मार्मिक प्रेरणाओं से परिपूर्ण,भिन्न-भिन्न प्रासंगिक कार्यक्रम आयोजित किए थे | इन कार्यक्रमों का लाभ कुम्भ मेले में पधारे कोटि-कोटि आध्यात्मिक राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी, प्रतिष्ठित विभूतियों की उपस्थिति भी देखने को मिली थी | पंडित पंकज शुक्ला ने बताया कि इस बार पहले से भी दुगुनी ऊर्जा के साथ व योजनाबद्ध रूप से सनातन धर्म के अनुयायि महाकुंभ 2025 में अपनी भूमिका निभाने हेतु कटिबद्ध है |

हिंदुत्व संगठनों में से एक संस्थान के अनुयायि पंडित ए के मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षित वेदपाठी पधारेंगे और धाराप्रवाह,अखंड रूप से शुक्ल यजुर्वेदीय रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों का उच्चारण करेंगे इससे निःसंदेह अत्यंत दिव्य,प्रभायुक्त,ऊर्जायुक्त, शुद्ध-विशुद्ध वातावरण निर्मित होगा |

कार्यक्रम के बैठक समारोह में अमित तिवारी,चंद्रमौली चतुर्वेदी,डा. सत्य प्रकाश तिवारी,अधिवक्ता अरुण मिश्रा,आशुतोष राय,डा सी पी सिंह,आशीष मोहन,पवन सिंह , अतुल मिश्रा,सुजीत गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद रहे ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]