
हिन्दू किशोरी दुष्कर्म पीड़ित परिवार से मिलकर संघ ने न्याय का दिया आश्वासन

मोहन तिवारी
गाजीपुर । कासिमाबाद के नोनहरा थाना क्षेत्र एक गांव में मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू किशोरी के साथ किए गए दुष्कर्म की घटना का घोर निन्दा करते हुए ग्रामीण ने विरोध जताया था। इस हिन्दू परिवार के नाबालिग लड़की के साथ 60 साल के मुस्लिम व्यक्ति ने जो घिनौनी हरकत की है उसकी घोर निन्दा की गयी। इस घटना का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला और इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत परिवार को हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया, साथ ही साथ इस तरह की घटनाओ मे शामिल मुल्जिम को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठायी और आरोपी अभियुक्त को शीघ्र से शीघ्र सजा दिलाने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर विभाग संघचालक सच्चिदानन्द राय के नेतृत्व में शुक्रवार को सह विभाग प्रचारक दीपक ने परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि हिंदू समाज की बेटियो की रक्षा के लिए संघ के स्वयंसेवक हमेशा तत्पर है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार के लोगों ने दुष्कर्मी को कठोर सजा दिलाने की मांग किया। प्रतिनिधि मंडल में अनुज, अशोक, सूर्य प्रकाश, झारखंडे आदि शामिल रहे।
















