♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विद्यालयो में अ‍ब नही चल सकेंगे 15 वर्षो से अधिक बस और दस वर्ष से अधिक पुराने वैन- डीएम गाजीपुर* *8 सीटर से काम वाले वाहन पूर्णत प्रतिबंध*

*Ghazipurreporter News network* editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में समपन्न हुई। बैठक में विद्यालय से सम्बन्धित सभी प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि विद्यालय में संचालित होने चाले सभी वाहन स्कूल मानक को पूरा करने के उपरान्त ही संचालन करे तथा फिटनेस, बीमा, परमिट के साथ चालक व परिचालक का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराये। बैठक में जिलाधिकारी ने ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया कि एक सप्ताह का अभियान चलाकर सभी विद्यालयों के वाहन का फिटनेस सहित सभी प्रपत्र पूर्ण कराले अन्यथा एक सप्ताह बाद वाहन निरूद्ध करने की कार्यवाही किया जाएगी। बैठक में उन्होने एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल के सामने रम्बल स्ट्रीप चिन्ह लगाने हेतु पी0डब्लू0डी० विभाग से पत्राचार करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित विद्यालय के प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य के निर्देशित किया कि किसी भी विद्यालय में 15 वर्ष से अधिक बसों तथा 10 वर्ष से अधिक पुराने वैन का संचालन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा अन्यथा पकड़े जाने पर उचित कार्यवही की जायेगी, बसों एवं वैनों में सी0सी0टी0वी0 कैमरा, फायर सेफ्टी यन्त्र एवं खिड़कीयों पर सेफ्टी गार्ड लगाये जाने का निर्देश दिया। किसी भी विद्यालय में 08 सीटर से कम वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगें। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी संचालित विद्यालयों को निर्देशित किया कि वाहन परिवहन के लिए एक नोडल नामित होना अनिवार्य है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, सी0ओ0 यातायात, जिला विद्यालय निरीक्षक, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी, विद्यालय के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]