♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*श्री सिद्धपीठ यमुनेश्वर आश्रम (आरा मठ) में पंच दशनाम जूना अखाड़ा के 82वां अधिवेशन एवं गुरु पुजा के अवसर पर धूमधाम से मनाया गया दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह, भंडारे का हुआ आयोजन ||*

संतोष कुमार सिंह ब्यूरो चीफ वाराणसी G R news  Network

वाराणसी :- जीटी रोड भदऊ चूंगी,राजघाट स्थित श्री सिद्धपीठ श्री यमुनेश्वर आश्रम (आरा मठ) पंच दशनाम जूना अखाड़ा के 82वां अधिवेशन एवं गुरु पुजा के अवसर पर दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया | इस अवसर पर आश्रम के महंत वैभव गिरी महाराज ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आश्रम संस्थापक परमहंस परिवाजकाचार्य श्री 1008 श्री यमुनेश्वर आश्रम गुरूदेव महाराज एवं सभी गुरू मूर्तियों का कार्तिक कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया जाता है |

महाराज ने बताया कि 18 अक्टूबर को रामचरित मानस का चौबीस घंटे की पाठ हुआ और बटुकों का उपनयन संस्कार कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ 19 अक्टूबर को रामचरित मानस पाठ के पूर्णाहुति के उपरांत गुरू मूर्तियों का पुजन के बाद विशाल साधु भंडारा का आयोजन हुआ | भंडारे में पधारे सभी साधु-संतों का वैभवी गिरी महाराज ने पुजन कर प्रसाद ग्रहण के बाद दक्षिणा भेंटकर ससम्मान विदा किया |

महंत वैभव गिरी ने कहा कि गुरु कृपा से ही जीवन सफल एवं सार्थक होता है गुरु की चेतना अनंत रहते हैं गुरु शरीर से रहेगा ना रहे परंतु उनका आशीर्वाद,उनके संकल्प शिष्य के साथ रहता है | यमुनेश्वर आश्रम के जितने भी समाधिस्थ महापुरुष हैं उनका आशीर्वाद व कृपा भक्तों पर बनी रहे तथा आज के कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले तथा सभी भक्तजनों का हम मंगलकामना करते हैं कि उनका कल्याण हो |

इस अवसर पर मुख्य रूप सर्वश्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के सभापति महंत प्रेम गिरि महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अविमुक्तानंद गिरी महाराज,श्रीमक वाले हनुमान मंदिर के महंत मुक्तेश्वरी गिरी महाराज,विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी,अम्बरीष सिंह भोला,सोहन लाल,उत्कर्ष सैनी सहित कई प्रांतों के साधु-संत व भक्तगण उपस्थित थे ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]