
**विकास भवन में बदलापुर महोत्सव की तैयारी की जायजा लिया ,विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने **

GR News network कार्यालय जौनपुर*
जौनपुर 26 (सू0वि0)- क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि नेहरू युवा केन्द्र जौनपुर एवं जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर, 2024 को रैली एवं व्याख्यान का कार्यक्रम नगर के शकुन्तला सेन्ट्रल एकेडमी में आयोजित कराया गया।
कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व सर्वप्रथम संविधान सभा के मसौदा समिति के मुखिया भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। तदोपरान्त अशोक शुक्ला व आशीष सिंह ने बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य वार्ताकार के रूप में शैलेन्द्र उपाध्याय, अधिवक्ता उपस्थित थे। इन्होंने बच्चों को संविधान के विषय में अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि संविधान के उद्देश्यों को यदि आप ध्यान से पढ़े तो स्वतः ही संविधान के विषय में ज्ञान हो जायेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी नागरिकों के लिए संविधान वरदान के रूप में है जिसके कारण सभी को समानता का अधिकार प्राप्त हो सका है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विजय शंकर दूबे एवं अंजना श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान ने जीवन का नया स्वरूप एवं सभी को अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने बच्चों से कहा कि आप निश्चित ही अपने अधिकारों को पढ़ते हैं एवं जानना चाहता हैं उसी प्रकार अपने कर्त्तव्य के प्रति भी जागरूक रहें एवं कर्त्तव्यों का पालन करें। यह गुण आपको वास्तव में देश का समृद्ध नागरिक बनायेगा। संविधान के ऊपर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन रख गया जिसमें कशिश मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं श्रेया मौर्या ने द्वितीय स्थान तथा अनुकृति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

















