
*राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया गंगापुर मे उपनिबंधक कार्यालय का भूमि पूजन*।*

GRNews Network varanas**i ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल के अथक प्रयास से नगर पंचायत गंगापुर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश स्टांप एवं निबंधन विभाग द्वारा 228.95 लाख रुपए लागत की उपनिबंधक कार्यालय के नवीन भवन का भूमि पूजन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रविंद्र जायसवाल एवं रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल के कर-कमलो द्वारा विधिवत हवन-पूजन कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि डॉ सुनील पटेल ने फावड़ा चलाकर एवं नीव हेतु ईट रखने के उपरांत शीलापट्ट का अनावरण किया।मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद कार्यकारी संस्था को गुणवत्ता के साथ-साथ समय से निर्माण हेतु निर्देशित किया।राज्यमंत्री ने कहा कि इस जर्जर कार्यालय में विभिन्न प्रकार के लेख पत्रों के पंजीयन की संख्या वृद्धि व बैठने की सीमित जगह होने के कारण लोगों को हो रही परेशानियों को रोहनिया विधायक डॉ पटेल का अथक एवं सराहनीय प्रयास रहा।इस अवसर पर उन्होंने उपनिबंधक विभाग के नए-नए नियम कानून व स्टांप शुल्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य रूप से उपनिबंधक अनिल कुमार,एआईजी स्टांप धीरेंद्र कुमार सैनी,डीआईजी स्टाम्प ऋषिकेश पांडेय,चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यम सेठ,मानस सिंह,राजकुमार वर्मा,श्यामबली गोविंद पटेल,बब्बू सिंह,भोला यादव, सुभाष गुप्ता सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।







