♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने चलाया सफाई अभियान

मोहन तिवारी
गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र माय भारत, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ये दिवाली माय भारत के साथ कार्यक्रम का आगाज पूरे जनपद में जोर-शोर से हुआ है। एम एच स्कूल स्थित न्यू सब्जी मंडी में स्वयंसेवकों ने अन्य स्थानो पर साफ सफाई किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा ने इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, माय भारत के अंतर्गत ये दिवाली माय भारत के साथ कार्यक्रम की प्रासंगिकता वर्तमान परिपेक्ष में व्यापक होती जा रही है। व्यक्तिगत सफाई के प्रति तो लोगों का आकर्षण बढ़ा है किंतु सार्वजनिक स्वच्छता के प्रति उदासीनता बड़ी है जिससे बीमारियां भी बढी है। गाजीपुर जनपद के अकेले सदर अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के अनुसार 2 हजार से 3 हजार रुपए तक के बीच रोज मरीज आ रहे हैं। जन भागीदारी से ही गंदगी दूर की जा सकती है। उन्होंने 29 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे लुर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल के पश्चात  लंका तिराहा तथा 30 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे पुरानी सब्जी मंडी एवं उसके बाद रौजा त्रिमुहानी पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को उपस्थित होने की अपील की। इस अवसर पर नवीन चंद्र जायसवाल जिला अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल, सोनू रायनी जिला युवा महामंत्री, संजय कुमार नगर अध्यक्ष, नायर सदानी, नंदन जी जिला युवा कोषाध्यक्ष, अच्छेलाल कुशवाहा जिला मंत्री, राम जी कुशवाहा संगठन मंत्री, संदीप कुमार वर्मा नगर अध्यक्ष, रंजन सिंह उद्योग मंच, शाश्वत सिंह, दिग्विजय सहित नेहरू युवा केंद्र के अन्य स्वयं सेवक उपस्थित रहे। विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक कंट्रोल में भी माय भारत के युवाओं ने सहयोग किया। अंत में नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]