♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को करेंगे सिगरा इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का उदघाटन *

G R News,संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

वाराणसी:-: सिगरा इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 23 फरवरी 2024 को किया जाएगा प्रथम चरण जिसकी लागत 90.01 करोड़ की लागत से वाराणसी स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित कराया गया है जिसका एरिया 150000 स्क्वायर फीट है एवं ग्राउंड प्लस दो मंजिल के 150 मीटर लंबे भवन में बना है इस अत्याधुनिक, देश का प्रथम मल्टी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स अपने आप में अनोखा है इसमें कई खेल जैसे – बैडमिंटन 10 कोर्ट, स्क्वाश 4 कोर्ट, 4 बिलियर्ड्स की टेबल रूम, दो इंडोर बास्केट बॉल कोर्ट, 20 टेबल टेनिस, कवर्ड ओलंपिक साइज स्विमिंग पुल, कवर्ड वार्म अप स्विमिंग पुल, जिमनास्टिक, जूडो, कराटे, मार्शल आर्ट्स, योगा, रेसलिंग , तायकंडों, बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग, हाईटेक जिम्नेजियम जो की दो मंजिलो में है | बोर्ड गेम्स इत्यादि खेल अत्याधुनिक वातावरण में खेले जा सकेंगे इसके अतिरिक्त इसको स्वाम वित् पोषी बनने हेतु आय के श्रोत हेतु निम्न सुविधाएं भी समायोजित की गयी है जो की विश्व स्तर की है |
स्पोर्ट्स लाइब्रेरी, कॉम्बैट स्पोर्ट्स हॉल, स्पोर्ट्स सेमिनार हॉल, कई कैफ़े, फील्ड व्यू लाउंज् यहाँ पर खिलाड़ियों को अंतराष्ट्रीय सुविधा से लैस अत्याधुनिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में कोचिंग दी जा सकेगी जिससे अंतराष्ट्रीय लेवल के मेडल विनर तैयार होंगे साथ ही समाज के हर वर्ग एवं हर आयु के लोगो हेतु स्वस्थ रहने एवं मनोरंजन खेल के लिए इस आधुनिक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुविधा उपलब्ध है,दैनिक मॉर्निंग वॉकरो हेतु स्टेडियम की पूरी परिधि में सॉफ्ट नेचुरल ट्रैक का प्रावधान है |

पूरा इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स अत्याधुनिक बिल्डिंग टेक्नोलॉजी से बना है इसका सम्पूर्ण स्ट्रक्चर स्टील का है एवं डेक स्लैब सिस्टम से सभी छत पड़ी है | मोडुलर इंसुलेटेड दिवाले, जिप्सम प्लास्टर इस्त्यादि से निर्मित भवन में निर्माण में न्यूनतम जल का इस्तेमाल हुआ है | सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, डबल ग्लेज्ड इंसुलेटेड ग्लास, डबल स्किन इंसुलेटेड रूफ शीटिंग, रीसाइक्लेड जल को फ्लशिंग एवं हरियाली में इस्तेमाल होगा,इस बिल्डिंग को ग्रीन बिल्डिंग मानक पर बनाया गया है |
इस बिल्डिंग को डिज़ाइन टू बिल्ड पद्धति पर ई.पी.सी.मोड पर एम.एच.पी.एल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कानपुर द्वारा रिकॉर्ड समय में टारगेट से पहले तैयार किया गया है | इसी परियोजना में खेलों इंडिया द्वारा वित्त पोषित आगे दो चरणों का कार्य भी युध स्तर पर चल रहा है जो लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण है इसमें नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भवन 180 शय्या का हॉस्टल ब्लॉक, कोचेस एकोमोडेशन, एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल फील्ड, क्रिकेट फील्ड, लॉन टेनिस मय फ्लड लाइट के होंगी एवं खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग दी जाएगी एवं उच्च स्तरीय चैंपियनशिपस का आयोजन हो सकेगा इसकी लागत लगभग 350 करोड़ रुपए है
यह परियोजना वाराणसी के लिये ही नहीं संपूर्ण भारत के खेल जगत के लिये वरदान है जो की प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करती है एवं उनके द्वारा ही वाराणसी को यह सौगात दी जा रही है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]