♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर में हजारों श्रद्धालु कथा और झांकी से हुए भावविभोर* –

GR न्यूज। नेट वर्क एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर जिला अंतर्गत नगसर हाल्ट रेलवे स्टेशन से एक किमी. पश्चिम ग्राम -असांव में साध्वी किरन शास्त्री का संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ चल रहा है। जिसमें धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर की कथा से श्रद्धालु हुए भावविभोर। काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक एवं उनकी धर्मपत्नी -नयनतारा तिवारी ने भगवान् श्रीराम जी का आरती, पूजन किया तत्पश्चात् कथा प्रारम्भ हुआ। हजारों श्रद्धालुओं के बीच साध्वी किरन शास्त्री ने कहा कि- मर्यादा ही भारत भूमि की आन-बान-शान है, जहां के अपने प्रभु श्रीराम हैं,जिनका संपूर्ण संसार करता अपने -अपने तरीके से गुणगान है,वो है अपना विश्वगुरु भारत देश इस मिट्टी को बारम्बार प्रणाम है। प्रमुख यजमान कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने कहा कि बोलो राम -राम -राम,बोलो श्याम – श्याम – श्याम,गौ सेवा संवर्धन से हो जाएगा सब काम,बोलो राम -राम -राम। स्वागत संबोधन ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश तिवारी पप्पू, प्रमुख संयोजक लड्डू मास्टर, रामप्रवेश राय सहित अनेकों श्रद्धालुओं ने किया। श्रीराममय अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 25 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजे से उक्त यज्ञ के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित है। जिसके प्रमुख यजमान काशी हिन्दी विद्यापीठ के प्रमुख संरक्षक श्रीप्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश,मिशन जामवंत से हनुमान जी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह के गरिमामयी उपस्थिति में होगा।जिसकी जिसकी अध्यक्षता महाकाव्य रचयिता कवि कामेश्वर द्विवेदी, संचालन कवि विजय कुमार मधुरेश एवं कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक संयुक्त रूप से करेंगे। अतिविशिष्ट यजमान कवि के रूप में डॉ.धर्मदेव यादव धर्मेश, कवि दिनेश चन्द्र शर्मा, कवि हरिशंकर पाण्डेय, डॉ.विजय नारायण तिवारी, औषधि पण्डित रंगबहादुर सिंह, कवि विनय पाण्डेय बहुमुखी सहित अनेकों रचनाकारों द्वारा भक्तिमय,राष्ट्रभक्तिमय रचनाकारों के माध्यम से मानव समाज की दुष्प्रवृत्ति के शमन का आह्वान किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]