*लगभग 5 लाख के स्वर्णा भूषण की चोरी,किंतु पुलिस ने नही की,अभी तक कोई कार्रवाई**

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
मिर्जापुर ।अदालहट थाना अंतर्गत ग्राम उल्हो पुर निवासी सुनील कुमार पांडे के घर बीते 7 मई 2024 को रात 2:00 बजे अज्ञात चोरो द्वारा घर में नीचे कमरे की अलमारी तोड़ कर मे रखें लगभग 5 लाख के जेवर चुरा ले गए। थाना प्रभारी अदालहट को दिये प्रार्थना पत्र में श्री पांडे ने उल्लेख किया है कि वे अपने मकान के सामने एक परिचित के बर्थडे पार्टी में गये थे, भोजन करके रात को जब लौटे तो छत पर सो गए सुबह देखे कि अलमारी टूटी थी और सोनेके आभूषण गायब थे जिसमें सोना के दो चेन, दो झुमका तीन अंगूठी मंगलसूत्र दो नथिया दो दो चांदी के पैजनी कुल लगभग 5 लाख के आभूषण गायब थे ।काफी पूछताछ और पता करने पर कुछ पता नहीं चल सका तब थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दे कर के उचित कार्रवाई करने की मांग की किंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई न मुकदमा हीं किया गया श्री सुनील पांडेय ने उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग की है

















