63वर्षीय अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह का निधन से अधिवक्ताओं में शोक*

GRNews Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
भभुआ कैमूर।अरविंद कुमार सिंह अधिवक्ता लगभग 63 वर्षीय पिता स्वर्गीय आनंद बिहारी सिंह ग्राम डिहरा थाना कुदरा जिला कैमूर भभुआ का निधन आज दिनांक 18 सितंबर 2025 को रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान लगभग 530 बजे शाम में हो गया है। इसकी जानकारी स्वर्गीय अरविंद कुमार सिंह अधिवक्ता की बड़ी पुत्री दीक्षा कुमारी से फोन पर बात हुई उसने बताया कि मेरे पिताजी अरविंद कुमार सिंह अधिवक्ता दिनांक 10 सितंबर 2025 से रिम्स अस्पताल रांची में भर्ती थे जिनका इलाज चल रहा था वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे लेकिन आज 5:30 बजे लगभग संध्या में उनका रिम्स अस्पताल में ही निधन हो गया। महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि अरविंद कुमार सिंह अधिवक्ता लगभग 4 महीने से बीमार चल रहे थे उनका तबीयत काफी खराब चल रहा था उनका किडनी खराब हो गया था गले में लकवा मार दिया था ब्रेन हेमरेज हो गया था। ।
महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि जिलाअधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के लिए बहुत ही दुखद घटना है अरविंद कुमार सिंह अधिवक्ता बहुत ही व्यावहारिक एवं सकुशल व्यक्ति थे उनके निधन से जिलाअधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर की बहुत हानि हुई है वे बिहार स्टेट बर काउंसिल पटना में दिनांक 8 जनवरी सन 1991 ई को सदस्य बने थे जिला अधिवक्तासंघ भभुआ कैमूर में दिनांक 18 फरवरी 1991 को सदस्य बने थे वह सिविल कोर्ट भभुआ कैमूर एवं मोहनिया अनुमंडल सिविल कोर्ट मैं नियमित वकालत करते थे।
महासचिव मंटू पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अरविंद कुमार सिंह अधिवक्ता के निधन हो जाने के कारण दिनांक 19 सितंबर 2025 को अधिवक्तागढ़ न्यायिक कार्य नहीं करेंगे न्यायिक कार्य सेबीरत रहते हुए दिनांक 19 सितंबर 2025 को समय 12:30 बजे दिन में जिलाअधिवक्ता संघ भवन भभुआ के सभागार में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें संघ के सभी अधिवक्ता गण उपस्थित रहेंगे।






