♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूर्व कैबिनेट मंत्री के चाचा लालजी पाण्डेय का निधन

मोहन तिवारी
गाजीपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेेय के चाचा व समाजसेवी लालजी पाण्डेय 79 वर्ष का आकस्मिक निधन से शोक व्याप्त हो गया। इसकी जानकारी देते हुए लोक अभियोजक प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि मूलतः बहरियाबाद के पखनपुर गांव निवासी लालजी पाण्डेय अपने पांच भाईयो में सबसे छोटे भाई जीवित थे, पूर्व कैबिनेट मंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय के सगे चाचा थे। आर्मी से सेवानिवृत्त होने के पश्चात भारतीय जीवन बीमा निगम में अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और हिन्दू जागरण मंत्र के दस साल लगातार उपाध्यक्ष बने रहे और समाज की सेवा करते रहे। इनके दो पुत्र व दो पुत्रियां है, दो पुत्रों का निधन पहले बीमारी के चलते हो चुका है दो पुत्रियां रश्मि पाण्डेय व प्रतिभा पाण्डेय वाराणसी में निवास करती है। जो शास्त्रीनगर कालोनी स्थित आवास में बड़ी पुत्री रश्मि इनका देखभाल करती है। इनके निधन 1 अक्टुबर को प्रातः 10 बजे अपने बड़ी पुत्री के पाण्डेयपुर वाराणसी स्थित आवास पर लम्बी बीमारी के चलते हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही नीरज कुमार मानू सदस्य किशोर न्याय बोर्ड गाजीपुर, अधिवक्ता सीताराम गुप्ता अध्यक्ष टैक्स बार एसेासिएशन गाजीपुर के साथ पूर्व मंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय सहित सैकडो लोग अन्तिम दर्शन के लिए घाट पर उपस्थित रहे। उनका अन्तेष्टी वाराणसी स्थित मणकर्टिका घाट पर उनके नाती कान्हा ने मुखाग्नि देकर किया। अपने पीछे दो पुत्री व नाती पोते का भरा पुरा परिवार छोड़ गये।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129