♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व शासकीय अधिवक्ता के निधन पर शोक

मोहन तिवारी
गाजीपुर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश को जनहित के विरूद्ध मानते हुए सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर के अध्यक्ष गोपालजी श्रीवास्तव ने अपने साथी अधिवक्ता के असामयिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव 74 वर्ष का 1 अक्टुबर को आकस्मिक निधन हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही सभी अधिवक्ताओ में शोक की लहर दौड़ गयी। जिसे लेकर सिविल बार संघ सदन की बैठक बुलाया जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 अक्टुबर को पूरे दिन उनके अन्तयेष्टी में शामिल होने के लिए जाना है ऐसी स्थिति में मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेगे, सभागार में एक संयुक्त शोकसभा आयोजित करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने  बताया कि पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व रहे प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने अपने समय मे राजस्व के बड़े मामलो का निस्तारण बड़ी संजिदगी से करते रहे। अधिवक्ता के साथ साथ अति प्राचीन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रहे और कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल व असीत सेठ ने बताया कि हमारी कमेटी के अध्यक्ष के निधन से हम सब मर्माहत है उनका पार्थिव शरीर विवेकानन्द कालोनी स्थित आवास पर देर रात आ जायेगा, अन्तिम संस्कार बुधवार को गाजीपुर श्मशानघाट पर किया जायेगा। अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री का भरापुरा परिवार छोड़ गये। उनके पिता कामता प्रसाद व भाई पूरन चन्द्र श्रीवास्तव लोकप्रिय अधिवक्ता रहे अपने पिता के वरासतन प्रकाशचन्द्र श्रीवास्तव अपने अधिवक्ता के व्यवसाय को अपनाया और अपने पिता की तरह प्रसिद्धि हासिल की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]