
साहित्यकारों पत्रकारों के सारस्वत यज्ञ मे डॉ रचना तिवारी की दो कृतियों ,मेरे गीत तुम्ही से जन्मे, तथा ,झील में उतरी नाव, का विमोचन संपन्न*

G R News मिर्जापुर ब्यूरो चीफ अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट
राबर्टसगंज सोनेभद्र।गत 29 सितंबर 2024 स्थानीय सर्किट हाऊस में देश के प्रदेश के जाने-माने मूर्धन्य साहित्यकारों पत्रकारों के बीच सारस्वत यज्ञ का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सोनभद्र के पत्रकारों के अतिरिक्त , मूर्धन्य साहित्यकार अजय शेखर जी ,दिल्ली से पधारे साहित्यकार एवं समालोचक डॉक्टर ओम निश्चल जी , की सानिध्य में साहित्य के उद्भव एवं विकास पर लंबी वार्ता हुई इस अवसर पर डॉ रचना तिवारी की दो काव्य कृतियां मेरे गीत तुम्ही से जन्मे,झील मे उतरी नाव के विमोचन पर सारस्वत यज्ञ के विशुद्ध साहित्यिक माहौल मे संपन्न हुआ।मंच पर पूर्व विधायक श्रीमती रूबी प्रसाद, वयोवृद्ध मूर्धन्य साहित्यकार अजय शेखर जी , दिल्ली से पधारे सुविख्यात कवि,समालोचक डा.ओम निश्चल जी कार्यक्रम में प्रमुख केंद्र बिंदु के रूप में उपस्थित पूर्वांचल प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार समीक्षक समालोचक एवं लखनऊ से प्रकाशित देशपथ दैनिक के सलाहकार संपादक राजीव कुमार ओझा उपस्थित रहे।इस सारस्वत यज्ञ में अपने विचारों की आहुति देने वालों में
राजकुमार तरुण, पत्रकार श्याम सुंदर पाण्डेय,विनय पांडेय पत्रकार, देवानंद मिश्र, श्याम नारायण दूबे, गोपीनाथ मिश्र,जागरण सोनभद्र के ब्यूरो चीफ आनंद तिवारी ,पूर्व विधायक तीरथ राज आदि उपस्थित रहे।










