♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मदर कॉन्वेंट स्कूल में दी गई श्रद्धांजलि, की गई शोक सभा*

वसीम रज़ा Dy Editor in chief GR News Broadcast गाज़ीपुर।* देश के पूर्व प्रधानमंत्री और ख्याति प्राप्त अर्थशास्त्री डा॰ मनमोहन सिंह के निधन पर मदर कॉनवेन्ट स्कूल मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ॰ फतह मुहम्मद ने कहा कि डॉ॰ मनमोहन सिंह का जाना देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए अपूर्णीय क्षति है।
नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में स्वच्छता के ब्राण्ड एम्बेसडर श्री संतोष यादव ने कहा कि डॉ॰ मनमोहन सिंह हमारे देश के प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ अपने समय के महान अर्थशास्त्री भी थे। उन्हीं के प्रयास से देश 1991 की आर्थिक संकट से उबर पाया था।
इनके अलावा शैलेन्द्र चौरसिया, रामदेव सिंह यादव, जमाल अख़्तर, सरवर हुसैन, रूस्तम ख़ान और डॉ॰ वसीम अख़्तर वगैरह ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]