
“*सपा नेता का जाली नोटों का खेल हुआ बेनकाब*, * *कुशीनगर में पुलिस ने एक बड़े जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़ किया है* “

GR news network एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
“पुलिस ने बरामद किए 5.62 लाख के नकली नोट
पुलिस ने जाली नोटों के इस बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए 5 लाख 62 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में सपा नेता समेत 10 शातिरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से अवैध हथियारों का भी जखीरा मिला है। पुलिस के अनुसार, ये शातिर नेपाल के रास्ते जाली नोटों का कारोबार कर रहे थे।
इलायची के कारोबार की आड़ में चल रहा था जाली नोटों का धंधा
सपा नेता उदयवीर सिंह ने इस गिरफ्तारी पर कहा कि सरकार को जाति और धर्म देखकर काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कुशीनगर मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्रवाई धर्म के आधार पर की जा रही है। उदयवीर ने आरोप लगाया कि पुलिस दबाव में काम कर रही है और भाजपा के लोग पाक साफ हो जाते हैं, जबकि दूसरी पार्टी के लोगों को सताया जा रहा है।

“







